सोमवार, 30 अगस्त 2021
भगवान होने के लिए..
शनिवार, 17 जुलाई 2021
दानिश
मंगलवार, 1 जून 2021
एक गांव-अनेक गांव
शनिवार, 29 मई 2021
अनुत्तरित
सोमवार, 24 मई 2021
घर-वापसी
रविवार, 28 मार्च 2021
होलिका में कौन जला..
जब भी होलिका को
जलते हुए देखोगे
तो वहां होलिका को
जलते हुए मत देखना
यह देखना कि कैसे
आज भी हिरण्यकश्यप
स्वघोषित ईश्वर कहलाता है
कैसे वह
अपने ही पुत्र के लिए
चिता सजाता है
कैसे आग से नहीं
जलने वाली होलिका को
उसमें बैठाता है
कैसे होलिका जल जाती है
प्रह्लाद बाहर निकल आता है
और सुनो
यह भी देखना कि
उसमें हम ही तो नहीं जल रहे हैं..
जोगीरा
रविवार, 21 मार्च 2021
प्रेम की तस्वीर
सोमवार, 8 मार्च 2021
पंख
बुधवार, 2 दिसंबर 2020
कट्टरपंथी
शनिवार, 14 नवंबर 2020
#दीया और #आदमी
शुक्रवार, 21 अगस्त 2020
देवदासी
गुरुवार, 20 अगस्त 2020
शनिवार, 11 अप्रैल 2020
लाक्षागृह
रविवार, 8 मार्च 2020
मरकर जीना..अच्छा होता है..
गुरुवार, 5 मार्च 2020
लाशखोर कौन..?
गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020
दंगाई
शुक्रवार, 10 जनवरी 2020
प्रेम मत मांगों
बुधवार, 25 दिसंबर 2019
सुनो जिंदगी
शनिवार, 7 दिसंबर 2019
स्त्री एक देह है
मंगलवार, 17 सितंबर 2019
तितलियाँ
तितलियाँ
(अरुण साथी)
सबसे पहले कैद की
गयी होंगी
तितलियाँ!
फेंका गया होगा जाल
छटपटाई भी होंगी
तितलियाँ!
फिर कैद से उन्मुक्त होने
अपने पंखों को
फड़फड़ाई भी होंगीं
तितलियाँ!
फिर उत्कट आकांक्षा में
तोड़ दिए गए होंगे उनके पंख
तो रोई भी होंगी
तितलियाँ!
फिर लोकतंत्र के मसीहा
ने आकर मुक्त किया
और आह्लाद से दिग दिगंत
जयकार हुआ
तो क्या इस राजनीति को
समझ भी पायीं होंगी
तितलियाँ....
गुरुवार, 5 सितंबर 2019
सुनो प्रेम
सुनो प्रेम
अरुण साथी
सुनो प्रेम
अब तुम इस
पार मत आना
चाँद के उस पार
ही अपना घर बसाना
इस पार तो अब
बसेरा है नफरत का..
सुनो प्रेम
इस पार कहीं
धर्म तो कहीं जाति
और कहीं कहीं
औकात से तुम्हें
तौला जाता है
और कहीं तो
प्रेम लव जिहाद
भी हो जाता है..
फिर क्या
आदमी
आदमी को
अब यहाँ भून
के खाता है..
शुक्रवार, 23 अगस्त 2019
रविवार, 23 जून 2019
अहंकार
अहंकार
रोकता है
टोकता है
ठोकता है
जकड़ता है
पकड़ता है
कभी खुद से
कभी गैरों से
लड़ाता है
लड़ता है
यह अहंकार ही है
जो आदमी को
गिरने के लिए
क्या क्या जतन
नहीं करता है...
शुक्रवार, 9 नवंबर 2018
तेज का प्रताप और तलाक
धर्मपत्नी जी को
सुबह सुबह
गुड न्यूज़
सुनाया..
कहा,
तेज ने प्रताप दिखाया
तलाक की अर्जी लगाया
ऐश्वर्या जैसी वीबी को भी
पाँच माह झेल न पाया
मैं तो पिछले पच्चीस साल से
तुम्हारी जैसी को झेल रहा हूँ
आम आदमी हूँ,
इसीलिए तो
आग से खेल रहा हूँ
वीबी बड़ी प्यार से बोली
सुनो पति देव
पर नारी प्रिय तो
हर पति होता है!
गर्लफ्रेण्ड रहते
कुरूपा भी ऐश्वर्या
होती है,
और
वीबी बनते ही
ऐश्वर्या भी
कुरूपा हो जाती है!
मर्दों के दिमाग में ही
कोई केमिकल लोचा है,
इत्ती सी बात तुम
मर्दों को समझ क्यों
नहीं आती है...

