दानिश सिद्दीकी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दानिश सिद्दीकी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 17 जुलाई 2021

दानिश

दानिश
उसकी कानों को
सच सुनने की आदत नहीं है
न ही उसकी आँखों को
सच देखना अच्छा लगता है

फिर कैसे वह दानिश को पसंद करता
उसकी तस्वीरों से उठती चीत्कार से
कांप जाए करेजा कसाई का भी
फिर उसका करेजा भी लरजता होगा

पूछते है सभी, दानिश को 
आखिर मारा किसने
आखिर कुछ लोग मौन क्यों है
और कुछ लोग कठहंसी कर रहे

सुनों, 
दानिश को उसीने मारा
जिससे वह लड़ रहा था

तालिबानी,
इधर के हों
या उधर के
फर्क क्या पड़ता है...