शनिवार, 1 अक्तूबर 2022

बापू

बापू
(अरुण साथी)

सर्व धर्म समभाव
सत्य और अहिंसा
उनकी विचारधारा
के विपरीत शब्द थे
उन्होंने बापू को
गोली मार दी
पर बापू नहीं मरे
न ही उनके शब्द मरे

उस दिन से लेकर
आज तक, निरंतर
वे बापू को मारना चाहते है
उन्हें नहीं पता, जो अमर हैं

उन्हें कोई नहीं मार सकता...





शुक्रवार, 30 सितंबर 2022

ईरान

ईरान

(अरुण साथी)

एक दिन उठ खड़ी होगी बेटी
हर उस घर, गांव, 
समाज और देश से
जहां उसके मनुष्य 
होने पर सवाल
उठेगा
वहां से भी
उठ खड़ी होगी बेटी
जहां 
बेटी का जीवन
उसका अपना नहीं होगा


वहां से भी जहां
बेटी के लिए सजा
रखें है सोने के पिजड़े


वहां भी जहां
तय करेगा आदमी
एक स्त्री के
सांसों के नियम


और जला लेगी बेटी
बुर्खा,
काट लेगी बेटी 
चोटी..

और टांग देगी
मर्दों की
तथाकथित मर्दानगी
उसके अपने ही
लंगोट में...

शनिवार, 17 सितंबर 2022

साहेब का चीता

1
साहेब,
आयातित चीतों को लाने में,
करोड़ों बहाते हैं।

जहाज सजाते हैं।
दिखावा करवाते हैं।

जनता की गाढ़ी कमाई को,
हवा में उड़ उड़ाते हैं..!

गोदी में बैठने वाले,
गुणगान भी गाते है।
नहीं अघाते है।

2
साहेब,
लोक कल्याणकारी वाले
लोक के तंत्र के राजा को
निम्मक चटा कर
मुफ्त खोर भी बताते हैं..!!

रविवार, 10 जुलाई 2022

अजीब आदमी

अजीब आदमी 

है वह भी 

आदमी के बीच 

रहता है 



और 

सांपों से 

डरता है....

शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

पराया धन

पराया धन
***
जब से
कन्यादान में
शंख पानी ढार
बेटी को पराया 
धन बताया जाने लगा 

तभी से 
पराया धन को
निर्लज्जता से
जलाया जाने लगा...

सोमवार, 4 जुलाई 2022

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

समय की सीख

समय की सीख

(अरूण साथी)

समय से सीखा है
समय के विपरीत होते ही
कलेजे को पत्थर का करना

 
तेज ज्वारभाटा के बीच 
नाव की पतवार समर्पित कर 
धार में चुपचाप बहना


सीखा है यह भी कि
जब चारो ओर हो
धुप्प अंधेरा 
तो अपने अंदर 
को रौशन करना

जिनको शोर करने की 
आदत है वे जाने
हमने सीखा 
कर्मों से 
सच को सच
स्थापित करना

रविवार, 30 जनवरी 2022

सृजक

एक मुठ्ठी काली मिट्टी

एक मुठ्ठी सफेद
एक मुठ्ठी दोमट
एक मुट्ठी बलुआही

खेतों की हरियाली
समुंदर की एक
सफेद बून्द
और
अरुणाचल से
एक मुट्ठी
लालिमा
लेकर
गढ़ना चाहता हूँ
माँ भारती को


तब
जबकि
कई लोग
अपने अपने
रंग से
रंग देना चाहते है
माँ भारती को

कोई हरा
कोई सफेद
कोई केसरिया
कोई लाल
और
कोई कोई
स्याह....भी..