शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

प्रेम मत मांगों

उस स्त्री ने 
प्रेम माँग लिया
उसे बहुत बुरा लगा
****
वह जानता था
स्त्री तो देह है
निष्प्राण 
मिट्टी का माधो
***
बेशर्म
बेहया
बेलज
छिनार
यह दुःसाहस
और
उसने उसे 
सजाए मौत दे दी