रविवार, 28 मार्च 2021

जोगीरा

1
बेच दिए रेल
बेच दिए जहाज
बेच कर रोजगार
साहेब बने बन्दनवाज
जोगीरा सारा रा रा
2
खरीद लिए कैमरा
खरीद लिए कलम
अब तो चारणी कर
चौथे पौव्वा कर रहा रस्म
जोगीरा सारा रा रा
3
रो रहे किसान
रोये नौजवान
रो रही है धरती माता
हँस रहे भक्तजन महान
जोगीरा सारा रा रा

***
लाल रंग नियर लहराये जिनगी,
हरियर-हरियर हो घर परिवार!
सतरंगी हो मन का आंगन,
इंद्रधनुष हो ई संसार!!

स्नेह लुटाहो सब जन मिलके,
बग बग उज्जर हो मन के द्वार!
बैर मिटाहो जात-धरम के,
खुशियाँ बाँटहो अपरंपार!!

होली के हार्दिक शुभकामनाएं!!

1 टिप्पणी: