शनिवार, 21 नवंबर 2026

मिट्टी का अपना घर

मिट्टी का अपना घर


अक्सर याद आता है
मिट्टी का अपना घर
बाँस, खपड़ा, रस्सी
टंगना, ताखा, कोठी।

हर दूसरे-तीसरे दिन
माँ निपती थी धरती
वैसे ही, जैसे पूजा-घर
श्रद्धा से निपती थी माय।

घरती निपने के लिए
कभी मँगाती थी गोबर
कभी डाँटकर मँगाती थी
धान के खेत से गोरकी मिट्टी।

घरती निपते हुए, माय
गाती थी सोहर गीत
जैसे बेटी के ब्याह में
गीत गाती थी माय।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें