गुरुवार, 29 नवंबर 2012

दानदाता का नाम..

संगमरमर के सीने पर
छेनी से
उकेरा  जा रहा था
दानदाता  का नाम
कथित ईश्वर के घर
लगेगा आदमी का
नाम.....

उस दिन
नाली की ढक्कन पर भी
उकेरा जा रहा था
दानदाता का नाम..


7 टिप्‍पणियां:

  1. नाम की चाहत में कम से कम दान तो करते हैं ....

    जवाब देंहटाएं
  2. कटाक्ष ... गहरा चिंतन समाज की प्रवृतियों का ..

    जवाब देंहटाएं
  3. सुन्दर चित्रण...उम्दा प्रस्तुति...बहुत बहुत बधाई...

    जवाब देंहटाएं
  4. संगमरमर के सीने पर
    छेनी से
    उकेरा जा रहा था
    दानदाता का नाम
    कथित ईश्वर के घर
    लगेगा आदमी का
    नाम.....

    गहन रचना ...
    शुभकामनायें ॥

    जवाब देंहटाएं
  5. बस कहीं भी नाम उकेरा जाना चाहिए..

    जवाब देंहटाएं